राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सिविल अफसर काटेंगे आतंकियों की जड़ें, दी जा रही है लड़ाई की ट्रेनिंग
गोविंद चौहान
| Nov 25, 2012, 00:07AM IST

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जब पूरी कामयाबी नहीं मिल पाई तो वजह जानने के लिए राज्य सरकार ने सर्वे करवाया। जिसमें पाया गया कि आतंकियों को राज्य के लोग अब भी मदद कर रहे हैं। खाने-पीने से लेकर उनके रहने तथा उनके हथियारों को पहुंचाने तक।
इस सर्वे के बाद सरकार ने एक प्लान बनाया। जिसमें फैसला लिया गया कि अंदर से आतंकियों की जड़ों को काटने का काम सिविल अफसर करेंगे। प्लान बनने के बाद सीएम ने सिविल अफसरों को आतंकवाद से निपटने में लगाया है।
इसके लिए सेना सिविल अफसरों को सिखा रही है कि कैसे गांव-गांव जाकर लोगों को आतंकवाद से तौबा करवानी है। उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देनी है। उनके दिमाग को कैसे बदलना है। उनकी सोच को कैसे बदलना है। इस कोर्स में सेना बाबूओं को सिखाएगी कि जिले के तमाम युवाओं को आतंकवाद से दूर कैसे रखना है। उनका दिमाग सरकारी नौकरियों, पढ़ाई या फिर खेलकूद में कैसे लगाना है।






