विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Feature >> Wanted - A - Scattered Modeling Skills Jalwe

तलाश-ए-हुनर में बिखरे मॉडलिंग के जलवे

भास्कर न्यूज | Sep 10, 2012, 02:06AM IST
 
 

जम्मू. टैलेंट हंट शो तलाश-ए-हुनर-2012 का रविवार को जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा इस मौके पर मुख्यातिथि रहे। फिनाले की शुरुआत स्वागतम गीत से हुई जिसे हिंदी, कश्मीरी, डोगरी और लद्दाखी में मिश्रित रूप से प्रस्तुत किया गया। सिंगिंग के जूनियर वर्ग में अनुराधा ने बाजी मारी व सीनियर वर्ग में आरती विजेता रही।

डांसिंग इवेंट में जूनियर का खिताब प्रिया सिंह को मिला व सीनियर वर्ग में बाजी अक्षय शर्मा ने मारी। मॉडलिंग के पुरुष वर्ग का खिताब सुखजिंदर व महिला वर्ग का खिताब वसुधा कौल ने जीता। स्पेशल परफार्मेंस का अवार्ड अवनि जंडियाल और तानिक सराफ ने जीता।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय लोकसंगीत कला संस्थान, राम इमेजिन आर्ट, हरिओम कैलाश एंटरटेनमेंट और नेशनल इंस्टीच्युट आफ फैशन डिजाइनिंग ज जम्मू द्वारा संयुक्त तौर पर हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रियासत की कला और संगीत को संजोए रखना समय की जरूरत है। इस टैलेंट हंट में कुल 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनमें से 85 ने सेमी फाइनल में क्वालीफाई किया था। फिनाले में कुल 34 प्रतिभागी तीन स्पर्धाओं डांसिंग, सिंगिंग व मॉडलिंग में आमने सामने थे। निर्णायकों की पैनल में पंजाबी गायक केएस कम्मा, मशहूर डांसर कवि भारद्वाज व मॉडलिंग विशेषज्ञ नरेश शर्मा शामिल थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment