शिक्षामंत्री आज दे सकते हैं इस्तीफा
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 06:42(10/02/12)
जम्मू. बेटे को परीक्षा में हेराफेरी से पास करवाने के मामले में शिक्षामंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद पर गाज गिरना तय है। कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पीरजादा शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। यह संकेत किसी ओर ने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वयं माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर वीरवार देर शाम को दिए।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीरजादा को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। उमर ने आलाकमान को क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट तथा उसके बाद उत्पन्न हालात से अवगत करवाया।मुलाकात के बाद उमर ने ट्वीट किया। उमर ने लिखा 'पीरजादा के मामले पर वे गठबंधन के घटक से बात कर रहे हैं। यह मंत्रालय घटक के हिस्से का है।
उम्मीद है कि इस मामले पर आगे की कार्रवाई कल होगी।' उमर ने अगले ट्वीट में पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई का स्पष्ट संकेत दिया। उन्होंने लिखा 'जिस विभाग के खिलाफ आरोप हैं उसके प्रमुख पीरजादा हैं और इससे बचा नहीं जा सकता।