राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दूसरे दिन भी एसआरटीसी का रहा चक्का जाम
Bhaskar news
| Aug 05, 2012, 03:21AM IST

चक्का जाम के चलते राज्य और अतरराज्यीय बसें तथा ट्रक भी नहीं चले। एसआरटीसी कर्मचारी शुक्रवार को पूरी रियासत में चक्का जाम करने की घोषणा करते हुए हड़ताल पर चले गए थे। उनकी हड़ताल दूसरे दिन भी जरी रही। कर्मचारी मुख्यालय को जबरदस्ती खाली करवाए जाने के खिलाफ हैं।
कर्मचारियों ने शनिवार को बिक्रम चौक स्थित एसआरटीसी के कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसआरटीसी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान अशोक मेहरा का कहना है कि सरकार मुख्यालय एसआरटीसी को वापस करे या फिर नौगाम में मुख्यालय का निर्माण करवा कर वहां पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था करे।
मेहरा का कहना है कि जब तक मुख्यालय को खोला नहीं जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।






