राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद लेफ्टिनेंट सुशील को अर्पित की श्रद्धांजलि
bhaskar news
| Sep 29, 2012, 05:14AM IST

सभी ने शहीद लेफ्टिनेंट खजुरिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि और शहीद के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। सेना की ओर से भी शहीद सशस्त्र सलामी दी गई। सांसद ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट सुशील खजुरिया ने अपना बलिदान दे राज्य व देश का गौरव बढ़ाया है जिनकी शहादत को कभी दिलों से भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं को भी लेफ्टिनेंट सुशील खजुरिया के पदचिन्हों पर चलने की अपील की।
वहीं डीसी मुबारक सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में 28 सितम्बर 2011 को आतंकियों से लोहा लेते हुए सुशील देश के लिए शहीद हो गए जिसे सारा देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, सरपंच विजय टगौत्रा, एमएलसी सुभाष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।






