विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Wanted Terrorist Wife Has Given Birth To 14 Months

आतंकी 14 माह से वांटेड पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म

गोबिंद चौहान | Nov 27, 2012, 15:47PM IST
 
 

जम्मू. लश्कर के फरार आतंकी की पत्नी के मां बनने से सुरक्षा एजेंसियां सवालों में घिर गई हैं।  'मोस्ट वांटेड' शकीर हुसैन उर्फ छोटा हफीज को सुरक्षा से जुड़ी छह एजेंसियां पिछले 14 माह से तलाश रही है। 
 
किश्तवाड़ का छोटा हफीज 20 लाख रुपए का इनामी आतंकी है। सुरक्षा एजेंसियां उसे पकडऩे के लिए पलमार के उसके घर और आसपास नजर रख रही हैं। पत्नी हमीदा पिछले 14 माह में गांव से बाहर नहीं गई है। लेकिन दो दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। इससे इन एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। छोटा हफीज पर सात सितंबर 2011 को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर धमाके में शामिल होने का आरोप है। 
 
पुलिस से पूछताछ में हमीदा ने स्वीकार किया कि बच्चा छोटा हफीज का ही है। वह उससे मिलने आया था। हमीदा ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। डीआईजी किश्तवाड़ रामबन रेंज गरीब दास ने कहा, 'पुलिस ज्यादा पूछताछ के लिए हमीदा के ठीक होने का इंतजार कर रही है।' 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment