विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Worker Anticipate The Demands Bdkin

मांगों को लेकर भड़कीं आशा वर्कर

bhaskar news | Sep 28, 2012, 07:14AM IST
 
 

जम्मू. अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों ने अपनी यूनियन के बैनर तले वीरवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने बख्शी नगर के सुभाष चौक से लेकर निदेशालय तक रैली भी निकाली। पूरे संभाग से आई आशा वर्करों ने इसमें हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग उठाई कि आशा वर्करों को वर्करों के तौर पर मान्यता मिलने के साथ न्यूनतम वेतन व बेहतर सेवा सुविधाएं मिलें।






आशा वर्करों को वरिष्ठ नेता शाम प्रसाद केसर ने कहा कि आशा वर्करों से जिस प्रकार से काम लिया जाता है, उसके अनुरूप उन्हें वेतन नहीं दिया जाता। वो गांव में बच्चे के जन्म व मृत्यु का हिसाब रखने के अतिरिक्त ग्राम पंचायत की स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई कमेटियों के संग भी सहयोग करती हैं। इस प्रकार उन्हें रोजाना पांच से सात घंटे काम करना पड़ता है। लेकिन उन्हें जो भत्ता मिल रहा है वो केवल 500 से 1000 रुपये प्रति माह के बीच है।





सीटू महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि पिछले दो वर्षो से वो आशा वर्करों के हक के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। परंतु स्वास्थ्य विभाग के खराब रवैये के चलते आशा वर्करों को न तो सही वेतन मिल रहा है और न ही बेहतर सेवा सुविधाएं। आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान सुनीता भगत ने मांग उठाई कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। अन्यथा, अपने हक के लिए राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ना पड़ेगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment