शनिवार विशेष: एक दीपक बदल सकता है आपकी किस्मत, ये करें
धर्म डेस्क. उज्जैन | Dec 21, 2012, 12:32PM IST

जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब ऐसा लगता है कि आपकी किस्मत बिल्कुल भी आपका साथ नहीं दे रही है और बनता काम बिगड़ जाता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब शनि देव का प्रकोप किसी पर होता है। इस परिस्थिति में यदि हर शनिवार को नीचे लिखा उपाय करें तो निश्चित ही बिगड़ी किस्मत चमक सकती है।
उपाय
शनि दोष निवारण के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा करना श्रेष्ठ उपाय बताया जाता है। जिस किसी भी व्यक्ति पर शनि का प्रकोप वह यदि रोज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाया शाम के समय पीपल के नीचे सरसौं के तेल का दीपक लगाएं तो शनि दोष में कमी आती है। दीपक लगाते समय यदि पश्चिममुखी होकर शनि मंत्र का जप भी किया जाए तो और भी लाभकारी होता है।
मंत्र
ऊँ प्रां, प्रीं, प्रौं, स: शनैश्चराय नम:







