दुबई मॉल, दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग आर्केड में से एक है। पिछले साल यहां पर लगभग 65 मिलियन (6 करोड़ 50 लाख) लोगों ने सिरकत की थी।
यह संख्या न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स शहर में प्रतिवर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या से कई गुना ज्यादा है। दुबई मॉल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा है। मॉल में बने अंडरवॉटर जू, आइस स्केटिंग रिंक, दुकानें, मूवी थिएटर टूरिस्टों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं।
तस्वीरों के जरिए डालिए इस खास खबर पर एक नजर।