जब हमने दुनिया के कुछ अरबपति लोगों के घर का जायजा लिया। जहां वे अपनी छुट्टिया इंज्वॉय करते हैं, तो उनकी लाइफस्टाइल देखकर आंखे फटी की फटी रह गई।
इसी क्रम में जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी के घर का रूख किया, तो वहां की हर एक चीज अलग नजर आ रही थीं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स की।
वैसे तो बिल गेट्स के दुनियाभर में खुद के गई विला हैं, लेकिन वाशिंगटन के उनके अल्ट्रा लग्जरी घर की बात ही कुछ और है।
करीब 66,000 वर्गफीट में बने इस घर को एक से बढ़कर एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
आसमान से गेट्स के इस घर को देखने पर यह किसी शहर से कम नहीं लगता है। इस घर में 7 बड़े-बड़े बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, 6 फायरप्लेस और 2100 वर्गफीट में लाइब्रेरी बनी हुई है।
एंटरटेनमेंट के लिए इस घर में 20 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ एक शानदार मूवी हॉल बना हुआ है।
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान के घर के अंदर की अगली तस्वीर देखने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।