पूरी दुनिया में होटल और रिसोर्ट्स के विकास के मामले में सिर्फ गजब का उछाल ही देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि कई जगह इतनी आलीशान है कि वे विलासिता की सारी हदे तोड़ देती हैं।
दरअसल, अब लोग इंज्वॉय करने से पहले पैसे की चिंता नहीं करते। आराम के लिए लाखों रुपए लुटा देना आमबात हो गई है। ऐसे में इन होटलों द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी है।
इसके अलावा, कई रिसॉर्ट्स का फिल्मों में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालियां रिलीज बॉलीवुड की मसाला फिल्म ‘रेस-2’ में ‘मर्दन पैलेस’ की भव्यता को दिखाया गया था। फिल्म में ‘मर्दन पैलेस’ को एक्टर जॉन अब्राहम केआलीशान घर के रूप में दिखाया है।
स्लाइडों के जरिए डालिए इस ऑलीशान पैलेस पर एक नजर...