हिमाचल प्रदेश का दिल धर्मशाला ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जो पर्यटकों के दिलोदिमाग को ताजा कर देता है। एक बार यहां आने वाला व्यक्ति ताउम्र यहां के अनुभव नहीं भूल पाता।
अगर अब आप धर्मशाला की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपका सफर पहले से ज्यादा आरामदायक बन सकता है। ऊबड़- खाबड़ सड़कों और भीड़-भाड़ वाली बसों की जगह अब बादलों की सैर करते हुए धर्मशाला जा सकते हैं।
जी हां, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्राइवेट वाहक स्पाइस जेट गगल एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत करने की तैयारी में है।
कुछ पर्यटक इसकी प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए कहते हैं कि यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे महबूबा की गोद में हैं।
तस्वीरों के जरिए डालिए इस खास खबर पर एक नजर...।