किसी मनोवैज्ञानिक ने ठीक ही कहा है कि बेटियां पिता के काफी करीब होती हैं। हाल ही में पिता बने अभिषेक बच्चन भी इन दिनों महसूस कर रहे हैं उनका कहना है कि बेटी के जन्म के बाद उनके लिए काम पर ध्यान देना बहुत मुश्किल हो रहा है।
फिलहाल जूनियर बी अब्बास मस्तान की एक्शन थ्रिलर प्लेयर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है कि बेटी बी ने मेरे विचारों पर एकाधिकार कर लिया है। उसके जन्म के बाद काम का पहला दिन है। ध्यान देना बहुत मुश्किल हो रहा है। बच्ची का चेहरा हमेशा आंखों के सामने घूमता रहता है।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन 16 नवंबर को माता-पिता बने हैं। कहा जा रहा है कि अगर पिता का यह हाल है तो ऐश का क्या होगा। क्योंकि ऐश बेटी से खुद को ज्यादा समय तक दूर नहीं रख सकती। करियर और बच्चे के परवरिश के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल होगा।