फिल्म गली गली चोर है से शोहरत हासिल करने वाले अक्षय खन्ना आमतौर पर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं लेकिन पिछले दिनों जब वह दैनिक भास्कर के नोयडा ऑफिस आए तो उन्होंने लाइफस्टाइल संवाददाता लक्ष्मी लता सिंह को साक्षात्कार के दौरान अपने पर्सनल और लव लाइफ के बारे में बताया।
अक्षय आप अपने लव लाइफ के बारे में कुछ बताएं?
मैं बहुत रोमांटिक किस्म का आदमी नहीं हूं कि देखते ही प्यार हो जाए। मेरे फ्रेंडस तो बहुत हैं लेकिन अभी तक वह नहीं मिली जिसकी मुझे तलाश है।
अपने लाइफ स्टाइल के बारे में बताएं ?
यूं तो मैं बहुत सिंपल लिविंग में विश्वास करता हूं। जब शूटिंग नहीं होती तो मैं मुंबई से दूर अलीबाग में रहता हूं। अलीबाग मुंबई में जरूर है लेकिन ऐसा लगता है वह एक अलग ही दुनिया है। वहां शुकून है और मुझे शांति बहुत पसंद है।
रिलेशनशिप के बारे में क्या कहना है ?
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो महिलाओं के बिना नहीं रह सकते लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। मुझे सही वक्त और सही पार्टनर का इंतजार है। वह आज भी मिल सकती है या दो साल बाद भी।
अपने हॉबी के बारे में बताएं
मुझे गार्डेनिंग का बहुत शौक है। मुझे म्यूजिक सुनना पसंद है। खाली वक्त मैं दोस्तों और फैमिली के साथ बिताना पसंद करता हूं।
शादी के बारे में क्या ख्याल है ?
अभी तो मैं काफी यंग हूं। मेरी उम्र मात्र 36 साल है। 45 साल की उम्र में शादी करने का प्लान है। मैं किसी एक से नहीं पूरी दुनिया की लड़कियों से शादी करना चाहता हूं।