ओवर एक्सरसाइज तो नहीं करते आप?
DB Star Network
| Jul 29, 2012, 11:16AM IST

ओवर एक्सरसाइज के नुकसान जानने से पहले यह समझना ज्यादा जरूरी है कि कहीं आप भी तो यह गलती नहीं कर रहे हैं।
कई लोग ऐसा जानबूझकर नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि इसका पता कैसे लगाएं...
इन लक्षणों को पहचानें
* जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से शरीर रिस्पॉन्ड नहीं करता है। वहीं, उचित फायदा भी नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो हो सकता है कि आप भी ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं।
* ओवर एक्सरसाइज के कारण अकसर शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में इंजुरी का खतरा भी बढ़ता है।
* शरीर का डिहाइड्रेट होना या इलेक्ट्रॉलाइट बैलेंस गड़बड़ाना भी ओवर एक्सरसाइज का संकेत है।
* एक्सरसाइज करने के बाद बहुत थकान महसूस हो रही है या ठीक से नींद नहीं आ रही है तो ऐसा ओवर एक्सरसाइज के कारण भी हो सकता है।
* वहीं, बिगनर्स को डाइट कैसी लेनी चाहिए, इसकी सही जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आमतौर पर सिरदर्द की शिकायत रहती है।
ये ध्यान रखें कि जो लोग जिम जाना ही नहीं चाहते हैं, तो कोई बात नहीं। ऐसे में आप जिम जाए बगैर गलतियों से बचना चाहते हैं तो ये टिप्स जरूर अपनाएं।
* अगर आपका कोई दोस्त जिम जाता है तो उससे फिटनेस रुटीन के बारे में जानकारी लें। ऐसे में आपको एक गाइडलाइन मिल जाएगी।
* फिटनेस मैगजींस में भी वर्कआउट की बेसिक और ब्रीदिंग टेक्निक्स के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकती है।
* इसके अलावा किसी पर्सनल टे्रनर के गाइडेंस से भी फिटनेस प्रोग्राम फॉलो करने से अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।






