दुनियाभर के डिजाइनर ब्राइडल ड्रेस पर एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों बर्लिन फैशन विक में प्रदर्शित जी स्ट्रिंग वेडिंग ड्रेस दुनियाभर के डिजाइनरों को आश्चर्य में डाल दिया है।
पिछले दिनों बर्लिन में फैशन ब्रैंड केविर गाउच की मॉडल जब जी स्ट्रिंग वेडिंग ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरी तो लोग देखते रह गए। क्योंकि किसी फैशन शो में इतना सेक्सी वेडिंग ड्रेस पहले नहीं देखा गया।
यह माइंड ब्लोइंग गारमेंट को बिकिनी की तरह तैयार किया गया है। सफेद रंग के इस बिकिनी को एक स्ट्रिप से ब्रा से जोड़ा गया है। डिजाइनर का यह प्रयोग बहुत अलग है। जर्मन डिजाइनर एलेक्जेंडर फिशर रोहलर और जोहाना खुल का कहना है कि उनका यह डिजाइन वेडिंग ड्रेस को कंप्लीट लुक देता है।