बादशाही टिक्की

स्वादिष्ट भोजन के चटखारे लेने लेने वाले मेहमान लम्बे समय तक वाले मेहमान लम्बे समय तक दावत को याद रखते हैं...
दावत को याद रखते हैं...
तो पेश हैं कुछ स्वादिष्ट व्यंजन, जो शादी के उत्सव को लज्जतदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।
टिक्की के लिए
300 ग्राम उबले-किसे आलू, 1 ब्रेड स्लाइस, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक, गरम मसाला व लाल मिर्च।
भरावन के लिए- 1-1 बड़ा चम्मच बेसन, काजू के छोटे टुकड़े और किशमिश, 2 बड़े चम्मच उड़द दाल, 1 बारीक कटी हरी
मिर्च, 1 चुटकी पुदीना पाउडर, स्वादानुसार चाट मसाला और वाइट पेपर पाउडर।
अन्य सामग्री- 3/4 कप कॉर्नफ्लेक्स, 2 बड़े चम्मच मैदा, 3 बड़े चम्मच चुकंदर का रस, 1 छोटा चम्मच भुने तिल और
आवश्यकतानुसार तेल।
ऐसे बनाएं
ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोकर निचोड़ लें। आलू और ब्रेड को एकसार करें। इसमें अन्य मसाले डालकर मिला लें। दाल को आधे घंटे के लिए भिगोकर छान लें। एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें दाल डालकर भून लें। 2 मिनिट बाद बेसन डालकर भूनें। बेसन की ख़ुशबू आने लगे तब इसमें मसाले और बचा हुआ भरावन मिलाएं और उतारकर ठंडा करें।
कॉर्नफ्लेक्स का चूरा कर इसमें तिल मिला दें और एक प्लेट में निकालकर अलग कर दें। मैदा-चुकंदर रस में अलट-पलट कर कॉर्नफ्लेक्स में अच्छी तरह लपेटें। एक भारी तवे को चिकना कर उस पर ये टिक्की सेंक लें और चटनी के साथ खाएं। इसमें दही मसाले डालकर चाट भी बनाई जा सकती है।






