सुंदरता आपके एटीट्यूड में होती है

अपने स्टाइल को कैसे डिस्क्राइब करेंगी?
कैजुअल और कंफर्टेबल। ईजी गोइंग व फन। मेरा स्टाइल मेरी पर्सनैलिटी को रिफलेक्ट करता है।
किसी महिला को क्या खूबसूरत बनाता है?
खुद व अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल रहने पर हर औरत सुंदर दिखती है। कुछ और बनने की कोशिश में व्यक्ति अपनी सुंदरता अक्सर खो देता है।
कौन से डिजाइनर्स पसंद हैं?
सब्यसाची हमेशा और सबसे ज्यादा बेहतर लगते हैं। मुझे गौरव गुप्ता की साड़ियां और मेनका हरिसिंघानी, जो मेरी स्टाइलिस्ट भी हैं, उनका एम्ब्रॉयडर्ड वर्क अच्छा लगता है।
कोई इंस्पिरेशन?
वहीदा रहमान का एलीगेंस, स्टाइल व उनका काम मुझे बहुत प्रेरित करता है।
ऑनस्क्रीन कौन स्टाइलिश लगता है?
सोनम कपूर और कंगना रानाउत।
क्या अवॉइड करती हैं?
वह पहनने से बचती हूं, जिसमें मैं कंफर्टेबल न रहूं।
कहां शॉ¨पग करना पसंद है?
मुझे लोकल मार्केट से और सीधे बुनकरों से खरीददारी करना अच्छा लगता है।
ऑब्सेशन?
हैंडलूम! दरअसल हाथ से बना कोई भी सामान मेरी कमजोरी है।
गैजेट कौन-सा पसंद है?
मैं बिल्कुल भी गैजेट फ्रीक नहीं हूं। टेक्नोलॉजी के मामले में मैं थोड़ी अनपढ़ हूं।
कोई ब्यूटी टिप?
स्वच्छ रहें, खुशबूदार रहें और खूब मुस्कुराएं। खुद को लेकर कंफर्टेबल और कॉन्फीडेंट रहें। सुंदरता आपके एटीट्यूड में होती है।






