इन मोहतरमा को बहुत हॉट लगे फरहान
Danik bhaskar.com | Dec 06, 2012, 09:48AM IST

हाल ही में जब लारा दत्ता आमिर खान की मूवी ‘तलाश’ देखने पहुंचीं, तो फिल्म के दौरान ‘भाग मिल्खा भाग’ का ट्रेलर देखते ही फरहान अख्तर की मुरीद हो गईं।
इस ट्रेलर में उन्हें फरहान इतने पसंद आए कि उन्होंने तुरंत इसकी घोषणा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कर दी। लारा ने लिखा, ‘तलाश देखने आई हूं।
भाग मिल्खा भाग का ट्रेलर देखा। इसमें फरहान बहुत हॉट लग रहे हैं।’ अब फरहान के लिए इससे अच्छा कॉम्प्लीमेंट और क्या हो सकता है कि लारा जैसी हॉट हीरोइन उन्हें हॉट कहें।
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में फरहान मशहूर ओलंपियन मिल्खा सिंह का किरदार निभा रहे हैं।






