8 सालों तक साथ रहने के बाद बिपाशा और जॉन आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं और लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
प्यार के बारे में बिपाशा ने कहा, 'मैं हर किसी को बहुत अच्छी तरह प्यार की भाषा और उससे मिले सबक के बारे में बता सकती हूं।
प्यार करने वालों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि प्यार करो, किस करो, प्रोटेक्ट करो, लेकिन अगर आप उसके लव लाइफ को आगे बढ़ाना नहीं चाहते तो उसे प्यार में पागल मत कर दो कि उसका जीना दूभर हो जाए।
मेरे लिए प्यार बेहद ज़रूरी है। मुझे लगता है कि मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी प्राथमिकता प्यार है। और यह सिर्फ मर्द-औरत का प्यार नहीं, बल्कि, परिवार के लिए प्यार, दोस्तों के लिए प्यार या किसी और के लिए प्यार हो सकता है।
Related Articles: