विज्ञापन
 
Home >> Breaks From E-Mail For Stay Tension Free

टेंशन-फ्री रहने के लिए ई-मेल से लें ब्रेक

Agency | May 08, 2012, 09:13AM IST
 
 


वाशिंगटन. किसी पहाड़ी पर्यटन स्थल या समुद्र तट की यात्रा आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर वास्तव में तनाव मुक्त होना चाहते हैं तो आप अपने ई-मेल अकाउंट से कुछ समय तक दूरी बना लें।
एक अध्ययन के मुताबिक ई-मेल से ब्रेक लेना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। कैलिफोर्निया इर्विन विश्वविद्यालय और अमेरिकी सेना के शोधकर्ताओं ने पाया कि काम से संबंधित ई-मेल से दूर रहने से तनाव काफी कम होता है और कर्मचारी को बेहतर करने का अवसर देता है।
विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ग्लोरिआ मार्क ने कहा, 'हमने पाया कि जब कर्मचारियों के जीवन से ईमेल को हटाते हैं तो उन्हें तनाव का अनुभव कम होता है।'
मार्क ने बताया कि शोधकर्ताओं ने एक आम दफ्तर के वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जो लोग बार-बार कंप्यूटर स्क्रीन बदलते और ई-मेल चेक करते थे, वे हमेशा एक 'हाई अलर्ट' की स्थिति में रहते थे जबकि ई-मेल से पांच दिन तक दूर रहने वाले लोग ज्यादा सामान्य स्थिति में रहे।
ई-मेल से दूर रहने वाले लोगों ने काम करने में ज्यादा रुचि दिखाई और व्यर्थ के व्यवधानों से दूर रहे। मार्क का मानना है कि इस शोध से कंपनियों को अपने कर्मचारियों से और बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी।
भारत में गूगल की मुश्किलें बढ़ीं

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment