लोग एक अच्छी नौकरी के लिए अपना लाइफस्टाइल बदलते हैं लेकिन एक ब्रिटिश महिला ने बेहतर नौकरी के लिए 40 लाख पौंड में अपने हिप्स यानी नितंबों का बीमा कराया है।
39 वर्षीय नताली थामस ने यह बीमा अपनी नौकरी के लिए करवाया है। नताली को ब्रिटेन के एक होटल में मैट्रेस टेस्टर की नौकरी मिली है। अर्थात कमरों के बिस्तरों की कोमलता जांचने की नौकरी मिली है। वह प्रतिदिन 24 बिस्तरों की जांच करेगी। वह होटल के 46 हजार बिस्तरों की जांच करेगी।
उनका कहना है कि वह नियमित रूप से उन पर क्रीम की मालिश करती हैं और डेनिम जींस आदि पहनने से परहेज करती हैं क्योंकि ऎसे परिधानों से नितंबों की कोमलता प्रभावित होती है।
उन्हें अपनी नौकरी के लिए अपने हिप्स का खास ख्याल रखना पड़ता है।
Related Articles: