कार केयर : छोटी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स हों या प्रोफेशनल, इनमें से 45 से 55 फीसदी यूथ अपने बिजी शैड्यूल के चलते कार की सर्विसिंग समय पर नहीं कराते और उसकी छोटी-मोटी खामियों को नजरअंदाज करते रहते हैं। इस लापरवाही के चलते मानसून में न केवल उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि कार को भी नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों से कार के मानसून चैकअप के लिए टिप्स लिए। बारिश में आती हैं परेशानियां आमतौर पर बारिश से पहले लोग वाइपर की रबर ब्लेड नहीं बदलवाते, इससे धूप में खराब हो चुके ब्लेड न केवल कांच में स्क्रेच डालते हैं, बल्कि कांच भी सही ढंग से साफ नहीं करते।
अगर कार का अलाइनमेंट सही नहीं हो तो टायर कटना शुरू हो जाते हैं। टायर प्रैशर सही न होने पर कार एक तरफ भागना शुरू हो जाती है। कमजोर टायर में ब्रेक लगाने पर वह स्लिप करते हैं।
बैटरी टर्मिनल में निगेटिव व पॉजेटिव प्वाइंट में जंग लगी होने पर स्टार्टिग प्रॉब्लम हो सकती है।
कार के गेट या विंडो की रबर कट जाने या फैल जाने पर पानी अंदर आने लगता है और उससे कार में दरुगध आना शुरू हो जाती है।
अगर गाड़ी किसी गहरे गड्ढे से असावधानी से निकाली तो इंजन में पानी जाने के कारण वह बंद हो जाती है और उसे स्टार्ट करने की कोशिश की जाए, तो इंजन हवा की जगह पानी को कंप्रेस करना शुरू कर देता है और इंजन को नुकसान हो सकता है।
रिन्यू करा लें इंश्योरेंस
बारिश में कार खराब होना महंगा पड़ सकता है। अगर इंजन में कोई खराबी आई हो तो उसका बिल कुछ ज्यादा ही लम्बा होता है। इसलिए अगर आपकी कार का इंश्योरेंस खत्म हो रहा हो, तो उसे तुरंत रिन्यू करवाएं। वैसे कार डीलर्स इंश्योरेंस खत्म होने से पहले भी कॉल करके कस्टमर्स को इन्फॉर्म करते हैं।
कार केयर : छोटी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान
चार्टड एकाउंटेट आदित्य अवस्थी कहते हैं ट्रैवल प्रोडक्ट्स की ढेर सारी जानकारी एक क्लिक पर होने से ट्रैवलिंग आसान हो रही है। डॉक्टर अरुण रॉय का कहना है ट्रैवलर भले ही किसी भी वर्ग का हो, लेकिन वह एक बार सोचता जरूर है। सोशल मीडिया टिकटिंग को आसान बना रहा है।






