सामग्री :
200 ग्राम गाजर ( कसी हुई ), 100 मिली मिल्क , 50 ग्राम मिल्क खोया , 20 ग्राम एप्रिकोट ( खुबानी ) पेस्ट , 50 ग्राम किशमिश , 1 चम्मच घी , एक चम्मच बादाम।
विधि :
एक नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करके उसमें कसी हुई गाजर और किशमिश मिला लें। करीब पांच मिनट पकाएं , ताकि वह कच्ची ना लगे। अब इसमें दूध , खोया , खूबानी पेस्ट अच्छी तरह मिक्स करके प्रेशर कुकर में डालकर दो सीटी लगवाएं। इसके ऊपर बादाम डालकर सर्व करें।
Related Articles: