ऑफ बीट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली चित्रांगदा सिंह को अब मेन स्ट्रीम सिनेमा में काम करने में भी मजा आने लगा है। ‘देसी ब्वॉयज’ के बाद अब चित्रांगदा ‘आई मी और मैं’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। साथ ही वे दो और कमर्शियल मूवीज में भी काम करने वाली हैं।
चित्रांगदा सिंह फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें अभिनय का मौका दिया। चित्रांगदा सबसे पहले सुधीर की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में नजर आई थीं। गौरतलब हैं कि इसी फिल्म में चित्रांगदा ने काफी अंतरंग सीन भी दिए थे।
तस्वीरों के जरिए डालिए नजर क्या कहती हैं चित्रांगदा सिंह...?