मग्री
• गेहूँ का आटा- 400 ग्राम • सूजी - 100 ग्राम • घी - 100 ग्राम • अजवायन- आधा छोटी चम्मच • बेकिंग पाउडर मनचाहा • नमक - स्वादानुसार
विधि
आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को सख्त आटा गूथ लीजिए। आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिए। 20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजीए। गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये. आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं।
ऐसे बनाएं बाटी
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये. पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये। अगर उबालना नहीं चाहते तो गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें। बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी। सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये
बाटी के साथ मिक्स दाल
• अरद की दाल - 100 ग्राम • मूंग की दाल - 50 ग्राम • चना की दाल - 50 ग्राम • घी- 2 टेबिल स्पून • हींग - 1-2 पिन्च • जीरा- 1 छोटी चम्मच • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच • टमाटर - 2 - 3 • हरी मिर्च- 1-2 • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच • हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ ) • नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
विधि
दालों को 1 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये। भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी ( 2 कप पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये। टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये। कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये । उबाल आने पर गरम मसाला डालिये। हरा धनियाँ से गार्निस करें।
Related Articles: