पिछले दिनों मुम्बई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण अपने ड्रेस के कारण बॉलीवुड की चहेती बन गई। इस समारोह में दीपिका पादुकोण ने बैकलेस आउटफीट पहना हुआ था।
ग्रीन कलर के इस आउटफिट को देखकर सभी का ध्यान उनकी ओर ही जा रहा था। लंबे पैरों वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने इस गाउन के साथ मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी हुई थी।
उनका हेअर स्टाइल भी बहुत अलग था। दीपिका ने अपने बालों को गूथकर चोटी बनाई हुई थी। गाउन का बैक में डीप कट उनकी कमर तक था। सिर्फ एक पतली सी स्ट्रिप से इसके दोनों सिरे जुडे हुए थे।
नेकलाइन राउंड था और गाउन के निचले हिस्से में फ्रिल्स थीं। जो भी दीपिका के नजदीक से गुजर रहा था वह उनकी खूबसूरती पर कायल था और उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा था। दीपिका बहुत हॉट और स्टनिंग लग रही थीं।
Related Articles: