'जिस्म-2' में दिखाया जिस्म और बढ़ गई सन्नी लियोनी की डिमांड!
dainikbhaskar.com
| Jul 17, 2012, 09:36AM IST

बकौल शेखर 'किरदार की डिमांड है सन्नी। इसीलिए मैं उन्हें फिल्म में लेना चाहता हूं।' सूत्रों का कहना है कि पहले शेखर फिल्म 'लव आजकल फेम', एक्ट्रेस जिसेली मोंटेरियो को लेना चाहते थे। अब सन्नी लियोन के बारे में ऐसा कह रहे हैं। अब सीन यह है कि सनी के पास 'जिस्म-2', एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस-2' और शेखर सुमन की 'हार्टलेस' भी है। वाह भई सन्नी, आप तो गजब डिमांड में हैं!
छोटे परदे पर भी हैं चर्चे
सन्नी को न केवल बिग स्क्रीन से बल्कि छोटे परदे से भी ऑफर्स हैं। सुना है कि उन्हें रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में गेस्ट जज बनने का ऑफर भी है। सोनाली बेंद्रे शो छोड़ चुकी हैं। धर्मेंद्र का भी मामला तय नहीं है। किरण खेर और रितेश देशमुख के साथ तीसरी कुर्सी पर सन्नी का नाम बताया जा रहा है।






