विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Hot Stuff >> Desi Superhero Will Next After Spiderman, Ra-One A

रा.वन, कृष और स्पाइडरमैन के बाद अब धमाल मचाएगा देसी सुपरहीरो!

dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 09:49AM IST
 
 

सनी देओल अपनी सॉलिड अदाकारी और देसी एक्शन के लिए मशहूर हैं। इस तरह के रोल में वे हिट हैं। अब हमारा यह गबरू जवान स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहता है। आजकल ऐसी फंतासी फिल्में बन रही हैं और दर्शक इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि सुपरहीरो फिल्म में काम करने का आइडिया सनी के दिमाग में बहुत पहले से था। पूर्व में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह ख्वाहिश जताई थी।

रा.वन और कृष की सफलता देखने के बाद सनी भी इस अवतार में स्क्रीन पर आना चाहते हैं। सनी आम सुपरहीरोज की तरह हाई-फाई विलेंस से नहीं लडेंग़े। उनकी सुपरहीरो फिल्म में देसी ट्विस्ट है। वे निपटेंगे क्रूर और अत्याचारी मकानमालिकों से जो किराएदारों के साथ ज्यादती करते हैं।

थीम तो देसी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि स्टंट्स और टेक्नोलॉजी हॉलीवुड फिल्मों जैसी होगी। है ना यह इन्ट्रेस्टिंग कॉन्सेप्ट। एक सूत्र का कहना है कि इसके लिए उन्होंने हीरोइन का नाम भी सोच लिया है। वही जिन्हें घाघरा-चोली पहनना बहुत पसंद है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा। हालांकि अभी बातचीत जारी है। बहरहाल, वेलकम टू द सुपरहीरो क्लब सनी!
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment