आमतौर पर इस सीजन में बीच के किनारे काफी भीड़ होती है लेकिन अगर आप सन, सैंड और समुद के साथ साथ शांत माहौल चाहते हैं तो दीव आपके लिए बेस्ट डेस्टीनेशन हो सकता है।
अरब की खाड़ी में बसा छोटा द्वीप देश की सात यूनियन टेरटरीज में एक दमन और दीव का एक छोटा शहर है। यहां तीन बीच हैं - नागोआ बीच, घोघला बीच और जल्लंदर बीच। इन बीचेज पर आप पैरासेलिंग, सन बादिंग, स्विमिंग वगैरह इंजॉय कर सकते हैं।
इसके अलावे यहां गंगेश्वर मंदिर, सी-शेल म्यूजियम और खुकरी मेमोरियल खास हैं। यह दुनिया का पहला म्यूजियम है, जहां समुद में पाए जाने वाली सीपों और शंखियों को मैग्नीफाइंग ग्लास के नीचे रखा गया है।
यहां जाने पर पानी कोठा और दीव का किला जरूर देखें। पानी कोठा, समुद के बीच में बना एक छोटा किला है। यहां जाने के लिए टूरिस्ट बोट्स उपलब्ध रहती हैं और रात के समय इस पर नजर आने वाले स्पेशल लाइट इफेक्ट्स मंत्र-मुग्ध कर देने वाले होते हैं।
वहीं दीव के किले से दूर तक समुद का नजारा बेहद लुभावना दिखता है। इस बड़े व अपने समय के भव्य किले का निर्माण 1535 से 1541 के बीच में किया गया था। इसकी छत पर सजी तोपें इस बात का सबूत देती हैं कि इसकी सुरक्षा के इंतजाम बेहद पुख्ता थे।
इनके अलावा, आप सेंट पॉल चर्च, सेंट थॉमस चर्च व म्यूजियम, रुखदा पेड़ और हौका पाम वगैरह देख सकते हैं।
बता दें कि गुजरात और महाराष्ट्र से दीव सड़क मार्ग से जुड़ा है। यह अहमदाबाद से तकरीबन 500 किलोमीटर और मुंबई से तकरीबन 1000 किलोमीटर दूरी पर है। दीव में कोई रेलवे लिंक नहीं है। नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल है। नागोआ में एयरपोर्ट है। यहां का एयरलिंक मुंबई से है। ठहरने के लिए यहां के टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से कई कॉम्प्लैक्स बने हैं। ट्रैवल पैकेज लेकर भी आप वहां जा सकते हैं। यह लो बजट होटल से लेकर यहां फाइव स्टार होटल्स भी हैं।
Related Articles: