गर्मीजल्द दस्तक देगी। हर साल की तरह इस बार भी मौसम बदलते ही नया फैशन देखने को मिलेगा। पिछले कुछ सालों से प्रिंट ने अपनी जगह बनाई है। इस बार प्रिंट्स में नयापन देखा जाएगा। फॉर्मल ड्रेस में प्रिंट छाए रहेंगे। इसमें थीम डिजाइन जैसे नेचर-इंस्पायर्ड प्रिंट्स, एक्वा-एनिमल प्रिंट्स आदि देखने को मिलेंगे। डिजाइनर राजदीप रनावत ने गाउन, इवनिंग ड्रेस के साथ प्रयोग किए हैं।
फैशन जगत में प्रिंट्स तेजी से पैर पसार रहे हैं। छोटे-बड़े प्रिंट्स लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हैं। डिजाइनर अरुबा ब्लू, रसबरी, कोरल, पैराकीट ग्रीन और यलो कलर के साथ प्रयोग कर रहे हैं।
फ्लोई फैब्रिक में ही नहीं लेकिन सिल्क, सिल्क शिफॉन, साटिन और जॉरजेट में खूबसूरत प्रिंट देखने को मिल रहे हैं। इन प्रिंट्स को पहनने से ग्लैमरस और एलिगेंट लुक मिलता है। डिजाइनर राजदीप रनावत ने नेचर-इंस्पायर्ड (पर्यावरण से प्रेरित) प्रिंट्स में ‘संतुरिनी’ डिजाइनिंग लाइन तैयार की है। इसमें सूदिंग प्रिंट्स देखने को मिलेंगे।
तस्वीरों के जरिए डालिए फैशन से जुड़ी इस खबर पर एक नजर।