मेटेलिक बटन, पर्ल का प्रयोग
रनावत ने गाउन, काफतान, बोलेरो जैकेट के खास पीस तैयार किए हैं। उन्होंने अपने डिजाइन में ब्राइट कलर और बोल्ड प्रिंट्स का प्रयोग ज्यादा किया है। इससे गर्मी में अच्छा लुक आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने डिजाइनिंग लाइन ‘संतुरिनी’ में हाईलाइटिंग के लिए पर्ल, मेटेलिक बटन, स्वरोस्की और मेटल चेन का प्रयोग किया है। ऐसा करके प्रिंट्स में नयापन लाने की कोशिश की है।