प्रकृति को कपड़ों पर उतारा
राजदीप ने तीन साल पेरिस में काम किया। इस दौरान उन्हें प्रिंट्स के प्रति अपने प्यार और रुझान का पता चला। राजदीप कहते हैं कि वे हमेशा से आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कैनवास की जगह पर कपड़ों पर आर्टवर्क करने का फैसला किया। उन्हें दुनिया के अलग-अलग देशों में जाना पसंद है। वे जहां जाते हैं वहां की खूबसूरती को कपड़ों पर उतारने की कोशिश करते हैं।