पौटेटो राउंडल्स
Danik bhaskar.com
| Nov 28, 2012, 13:05PM IST

पेश हैं कुछ स्वादिष्ट व्यंजन, जो शादी के उत्सव को लज्जतदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।
potato roundals
क्या चाहिए
250 ग्राम मध्यम आकार के उबले आलू, 50 ग्राम चीज, 2 बड़े चम्मच काले जैतून, 2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च, 100 ग्राम पनीर, 1/4 छोटा चम्मच ऑरिगैनो हर्ब, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च।
ऐसे बनाएं
आलुओं को छीलें और बीच में से दो टुकड़े करें। अब सभी को स्कूपर की सहायता से बीच में से खोखला कर लें। अंदर के निकले गूदे को बारीक काट लें। चीज व पनीर किस लें। शिमला मिर्च, पनीर, नमक, काली मिर्च व गूदे को मिला लें। आलू में भरें, ऑरिगैनो बुरकें, जैतून लगाएं और ऊपर से किसा पनीर डाल दें। पहले से गर्म ओवन में करीब 10 मिनिट बेक करें।








