PHOTOS: इस सीजन में फ्रूटी प्रिंट्स से पाएं फैशन में फ्रेशनेस
dainikbhaskar.com
| Jul 23, 2012, 10:11AM IST

डिजाइनर मोसिनो चीप एंड चिक की फ्रूटी प्रिंट कलैक्शन स्पोर्टी लुक को गर्ली बना देता है। लेमन कलर इन एक्सक्लूसिव डिजाइंस में ज्यादा खूबसूरत दिखता है। प्राडा ने बनाना (केले) और पाइनएपल फ्रूट प्रिंट्स को बिकनी, स्विमसूट और टी-शर्ट में लेकर फैशन को नई दिशा दी है। कुछ डिजाइनर्स ने स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज, एपल, लेमन, चेरी को ड्रेस और स्कर्ट मेंइस्तेमाल किया है। टॉपशॉप, एएसओएस, जारा जैसे हाई-स्ट्रीट स्टोर में फ्रूट प्रिंट्स पॉकिट फ्रेंडली कीमतों के साथ आकर्षक डिजाइन्स में उपलब्ध हैं।
फ्रेंच डिजाइनर हाउस पियाको ने फ्रूटी ट्रेंड को ज्वेलरी में ट्राय किया। इसमें यलो गोल्ड और डायमंड चार्म ब्रेसलेट पर स्ट्रॉबेरी चार्म, पाइनएपल चार्म, सफायर लेमन चार्म के साथ सजाया गया। डिजाइनर हाउस लेनविन ने रेजिन और स्टोन पाइनएपल नेकलेस के साथ ज्वेलरी को नया लुक दिया। मिस सेलफ्रिज ने चेरी नेकलेस के साथ फैशनिस्ता में बदलाव लाया।
डिजाइनिंग हाउस रेड हेररिंग ने ब्लैक और रेड चेरी प्रिंट के शाट्र्स लांच करके युवतियों को ट्रेंडी दिखने का खूबसूरत मौका दिया। डिजाइनर अल्पना चौहान कहती हैं कि फ्रूटी प्रिंट्स को सिंपल एसेसरीका के साथ पहनने से यह ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। इससे आप सुंदर तो दिखेंगी ही मगर बाहरी क्राउड से हट कर नकार आएंगी। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कॉफी एंजॉय करना चाहती हैं तो फ्रूटी प्रिंट टॉप को फोल्ड शाट्र्स के साथ पहनें। इससे आपको फैशनेबल लुक के साथ अच्छा महसूस होगा। ज्यादातर कॉलेज गोइंग गल्र्स इन प्रिंट्स को हाई-स्ट्रीट स्टोर्स से खरीदती हैं। ये शोरूम बड़े फैशन हाउसेस के लिए एक शीशे की तरह होते हैं। यहां पर फ्रूटी प्रिंट्स में ड्रेस, टी-शर्ट, टॉप, पैंट्स, शॉट्र्स, स्कार्फ और एसेसरीज की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
एसेसरीज में भी छाए फ्रूटी प्रिंट्स
डिजाइनर जॉए लिप्रा कहते हैं कि इन प्रिंट्स ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ इंडियन आउटफिट्स में अपनी जगह बना ली है। सूट्स और साड़ी में भी साइट्रस फ्रूट प्रिंट्स देखने को मिल रहे हैं। इन प्रिंट्स की बदौलत साड़ी जैसे इंडियन ड्रेस को वेस्टर्न-कैजुअल लुक दे दी है। न सिर्फ कपड़ों में मगर इन खूबसूरत प्रिंट्स को ज्वेलरी, सेंडल, हैंडबैग, क्लिप, हेयरबैंड, स्कार्फ में बड़ी वेरायटी उपलब्ध है। लड़कियां और महिलाएं ड्रेस के साथ मैचिंग एसेसरीज पहनना पसंद कर रही है।






