80 के दशक में ग्लैमरस हीरोइन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली मंदाकिनी अब बेहद बदल चुकी हैं।
एक कंट्रोवर्सी के बाद अपने फिल्मी करियर से संन्यास लेते हुए मंदाकिनी ने घर बसा लिया था। काफी समय बाद जब हाल ही में दुर्गा जसराज की बेटी अवनी की शादी में नजर आईं तो पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल ही था।
वे पार्टी में अपने हसबैंड कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर और बेटी राब्जे के साथ पहुंची थीं। अपने सेक्स सिंबल की छवि को तोड़ते हुए ये 43 वर्षीय अदाकारा सलवार-कमीज पहनें बेहद ही सौम्य लग रही थीं।
आरके बैनर तले बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली सेक्स सिंबल मंदाकिनी ने काफी समय तक अपना जलवा बरकरार रखा था।
आगे की स्लाइडों में देखिए मंदाकिनी के बदले हुए अंदाज...