यूं बनाए रखें घुटनों की मजबूती
dainikbhaskar.com | Jan 04, 2013, 11:03AM IST

घुटनों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए उनकी मांसपेशियों का मजबूत होना जरूरी है और यह तभी संभव होगा, जब आप उसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लेंगे। उम्र के साथ घुटने कमजोर होने लगते हैं, जिससे अन्य दूसरी परेशानियां बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
क्वाड क्लेंचेस
जमीन पर रिलैक्स होकर लेट जाएं और दोनों पैरों को एकदम सीधा कर लीजिए। अब एक पैर के घुटने पर दबाव बनाते हुए उसे नीचे की ओर धकेलने की कोशिश करें। इस दौरान थाईज की मांसपेशियों में होने वाले संकुचन को महसूस कीजिए। ऐसा तीन सेकंड तक करें और सामान्य स्थिति में आ जाएं। अब यही क्रम दूसरे पैर से भी दोहराएं।
दस से बीस बार रिपीटेशंस करें। शुरुआत में जितने रिपीटेशंस हों, उतने ही करें। ऐसा करने में अगर आपको परेशानी हो रही है तो एड़ी के नीचे एक टॉवेल रोल करके रख लीजिए। वहीं वार्म-अप करना न भूलें।






