गायक अदनान सामी अपनी गायकी से ज्यादा अपने वजन के लिए जाने जाते थे। क्योंकि अदनान सामी का वजन 230 किलो था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद अदनान 85 किलो के हो गए। यह मेडिकल साइंस के लिए भी आश्चर्य की बात है।
लेकिन यह कोई नहीं जानता कि अदनान ने अपना वजन कैसे कम किया। लेकिन जल्द ही आपको यह पता चल जाएगा।
खुद अदनान अपने इस राज को आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। अदनान मोटे से पतले होने तक की जर्नी पर एक किताब लिखने वाले हैं।
ऎसा करके अदनान उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जो मोटे हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं। अदनान की यह किताब कॉफी टेबल फॉर्मेट में होगी।
Related Articles: