नए साल में सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए विशेषज्ञ आपके नए संकल्पों को पूरा करने में सहयोग दे रहे हैं। नए उत्साह और नई उमंग के साथ 2013 में तन-मन की बेहतरी के लिए इनके सुझाव शरीर को ऊर्जावान, मन को प्रसन्न और जीवन को खुशहाल बनाएंगे।
तस्वीरों के जरिए जानिए सेहतमंद जिंदगी से जुड़े खास टिप्स...।
1. नए साल में स्ट्रेस को कहें बाय-बाय
नया साल आ पहुंचा है और हम में से कई लोग चाहते होंगे कि 2013 में स्ट्रेस से पीछा छूट जाए। क्यों न इस बला से निजात पाने के पांच प्रभावी तरीकों पर गौर किया जाए। सबसे पहले यह याद रखना चाहिए कि कुछ चीजें मनोरंजन के लिए होती हैं। कुछ लोग व्यायाम में कैलोरी घटाने और सैर या जॉगिंग के घंटों को लेकर या फिर वेकेशन की प्लानिंग करते वक्त इतने तनाव में आ जाते हैं कि उन्हें यह याद नहीं रहता कि इन चीजों का मकसद तनाव बढ़ाना नहीं घटाना था।
दूसरी बात यह कि मुझे लगता है कि आलस की वजह से लोगों के रिश्ते?नाते कमजोर पड़ रहे हैं। हमें जिंदगी में कुछ ऐसे रिश्तेजरूर रखने चाहिए, जिनसे सभी दुख?दर्द बांट सकें। तीसरा मंत्र यह है कि जो भी लक्ष्य या मंजिल तय करें, उस तक पहुंचनानामुमकिन या बेहद मुश्किल न हो। कुछ लोग कहते हैं कि ख्वाब जितना बड़ा होगा, उतना अच्छा। बड़े लक्ष्य तक न पहुंचने परहमें झल्लाहट होती है और निराशा घर कर लेती है।
स्ट्रेस को जिंदगी से दूर रखने का चौथा कारगर उपाय है, नाकामी मिलने परहारकर बैठने से कुछ नहीं होगा। इसलिए हमेशा कोशिश करते रहिए। और आखिर में स्ट्रेस से परेशान रहने वाले बच्चों की बात।
उन्हें इससे दूर रखने के लिए जरूरी है कि मां-बाप उनकी क्षमताओं पर गौर करें। उसे पहचानकर उसकी कुशलता को बढ़ानाआवश्यक है। ये पांच मंत्र नए साल में हमें स्ट्रेस से दूर रखेंगे।
डॉ. पुलकित शर्मा/ क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, विमहांस, दिल्ली