2. रात को बढ़िया नींद तो दिन अच्छा
पूरे दिन अगर तरोताजा और चुस्त रहना है तो रात को 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। रात को एक्सरसाइज करने या जिम जाने से हमेशा बचें क्योंकि इससे नींद खराब होगी। सोने से पहले अच्छी नींद के लिए सिर्फ शवासन कर सकते हैं। लेटने के बाद अगर 20-30 मिनट में आपको नींद नहीं आ पा रही है तो बेड से उठ जाइए। कोई हल्की?फुल्की एक्टिविटी करें और नींद आने पर ही दोबारा बिस्तर का रुख करें। रात को 8-9 बजे के बाद तेज रोशनी में बैठने की बजाय कमरे की लाइट डिम कर दें। डिम लाइट के प्रभाव से बॉडी में मौजूद मेलॉटोनिन हार्मोन धीरे?धीरे नींद का अहसास कराता है, जबकि आंखों पर तेज रोशनी पड़ने से नींद उचटती है। बिस्तर पर जाने से पहले टीवी पर कोई भी इमोशनल सीरियल या फिल्म देखने से हमेशा बचें क्योंकि इससे भी नींद में खलल पड़ता है। सोने से कुछ घंटे पहले चाय, कॉफी और स्मोकिंग से भी परहेज करें। सभी का सोने और उठने का वक्त अलग?अलग होता है और उसी वक्त पर सोएं। अगर आप अपने सोने के वक्त एकदम बदलना चाहेंगे तो अच्छी नींद आने में मुश्किल हो सकती है।
- डॉ. मंजरी त्रिपाठी/ एडिशनल प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट, एम्स, दिल्ली