5. परहेज सबसे अच्छी दवा
खांसी, बुखार और पेट खराब होने जैसी बेहद सामान्य बीमारियों से नए साल में निजात चाहते हैं तो परहेज से बेहतर कुछ नहीं है। मेरा मानना है कि इस मौसम में नींबू, मूली, आंवला, केला, अमरूद और दही से दूर रहना चाहिए। इनमें विटामिन-सी भले ही होता है, लेकिन इनकी प्रकृति अम्ल रस की होती है। इससे कफ बढ़ता है। इसके अलावा, ठंडे पानी से भी बचना चाहिए। बुखार: आम तौर यह अपच, इंफेक्शन या एलर्जी से होता है। सबसे जरूरी है डाइट नियंत्रित करना। धूल, धुएं और सिगरेट से दूर रहना भी जरूरी है। बुखार होते ही एंटीबायाटिक्स लेना गलत है। इससे आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। क?ज या अपच: ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। इसकी मूल वजह है मंदाग्नि। गलत खानपान, असमय खाना या बार?बार खाने की आदत से यह समस्या बढ़ती है। इसलिए, सबसे पहले आहार का रूटीन तय करना अहम है। यह समस्या कब्ज में तब्दील हो जाती है। और, अगर अपशिष्ट में एबनॉर्मल प्रोडक्शन होने लगे तो यह कई बड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है।
-डॉ. नीरू नथानी/ असिस्टेंट प्रोफेसर, आयुर्वेद विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय