‘मैं आइटम गर्ल ही कहलाना पसंद करूंगी’
Danik bhaskar.com
| Dec 11, 2012, 11:30AM IST

फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के आइटम सॉन्ग बलमा में अपने लटके-झटके दिखा चुकीं पोलिश-जर्मन मॉडल क्लाउडिया सीस्ला इस गाने के हिट होने पर बेहद खुश हैं। आखिर हो भी क्यों न, इस गाने के बाद से ही उन्हें दक्षिण भारत से भी कई ऑफर मिलने लगे हैं।
वे कहती हैं, ‘मेरे आइटम सॉन्ग के बाद मुझे इंडस्ट्री से काफी तारीफें मिल रही हैं। यहां तक कि जब अक्षय सर ने पहली बार यह आइटम देखा, तो उन्होंने मेरी प्रशंसा की। मुझे बॉलीवुड, दक्षिणी फिल्म उद्योग, विज्ञापनों और कई अन्य जगह से काफी प्रस्ताव मिल रहे हैं। अब मैं अभिनय पर ध्यान दूंगी।’
उन्होंने आगे कहा कि मैं आइटम गर्ल कहलाना पसंद करूंगी, क्योंकि यह नई अभिनेत्रियों के लिए अच्छा मंच है, जहां वे अपनी अदाकारी और नृत्य कौशल दिखा सकती हैं।








