ये भी हैं इम्यूनिटी बूस्टर के अच्छे स्त्रोत

दही जिंक का अच्छा स्रोत है। इसकी मदद से श्वेत रक्त कोशिकाएं एंटीबॉडीज का ज्यादा मात्रा में स्राव करती है। दही में पाया जाने वाला लेक्टोबैसिलस बैक्टीरिया इम्यून रिस्पांस बेहतर बनाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।
लहसुन यह एंटीबॉडी का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में गुणात्मक वृद्धि करता है। यह पसीने का कारण भी बनता है, जो संक्रमण से लड़ाई के लिए अच्छा माना जाता है।
टमाटर में बायोफ्लेवनॉयड होता है, जो इंटरफेरॉन का स्तर बढ़ा कर प्रदूषण से कोशिकाओं को बचाता है। इसके प्रभाव से श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में भी वृद्धि होती है। यह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है।
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और सेलेनियम के बढिय़ा स्रोत है। विटामिन ई, बी कोशिकाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करता है, जिससे एंटीबॉडीज पर सकारात्मक असर पड़ता है।






