अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा एक-दूजे संग विवाह रचा रहे हैं। यहां ताज लैंड्स एंड होटल में मंगलवार को आयोजित विवाह के संगीत समारोह में संजय दत्त, गौरी खान से लेकर करन जौहर और अभिषेक बच्चान जैसी हस्तियां पहुंचीं।
सफेद रंग के लहंगे में जेनेलिया बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं रितेश ने नीले रंग की शाही शेरवानी पहनी थी। संगीत समारोह में जाने से पहले रितेश ने संवाददाताओं से कहा कि कार्यक्रम में उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य थिरकेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि जेनेलिया सहमत हुईं तो वह भी उनके साथ नृत्य करना पसंद करेंगे। दोनों तीन फरवरी को विवाह के बंधन में बंधेंगे।
उनके संगीत समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी ने शिरकत किया।
Related Articles: