भारत में रहकर अगर आप एशिया के सबसे खूबसूरत जगह के बारे में नहीं जानते तो यह बहुत अफसोस की बात है। हाल ही में पर्यटन सेक्टर की मशहूर वेबसाइट 'ट्रिप अडवाइजर' ने केरल के मन्नार को एशिया में दूसरे नंबर के खूबसूरत डेस्टिनेशन से नवाजा है।
केरल पर्यटन विभाग के सेक्रेटरी वी. वेणु ने बताया कि केरल के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हरी भरी पहाड़ियों व चाय बागान से घिरे मन्नार को यह सम्मान मिला है। इससे केरल सहित पूरे इंडियन टूरिजम सेक्टर को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगा।
एशिया के टॉप 25 खूबसूरत स्थलों की लिस्ट में जापान की राजधानी तोक्यो को एशिया के खूबसूरत जगहों में पहले नंबर पर और कंबोडिया के सीएम रीप स्थल को तीसरे नंबर पर रखा है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह को छठे नंबर पर, मनाली सातवें नंबर पर, हम्पी आठवें, गोवा नौवें और उदयपुर 12वें नंबर पर है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक को 19वां, बेंगलुरु को 20वां और हिमाचल में धर्मशाला को 22 वां स्थान मिला है। जापान के ही क्योटो चौथे और नाहा पांचवें नंबर पर हैं। सिंगापुर को 14वें पायदान पर जगह मिली है।
Related Articles: