ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अब एक नया आई फोन ऐप्लिकेशन इजाद किया है जो लोगों को खाने के सेहतमंद होने के बारे में जानकरी देगा।
सिडनी यूनिवर्सिटी के एक दल का कहना है कि आईफोन का कैमरा पैकेटबंद खाने के बारकोड को पढ़कर बता देगा कि यह खाना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं।
स्विचनाम का यह ऐप्लिकेशन 20 हजार खाने के प्रकारों पर अपनी राय दे सकता है।
दल का मानना है कि इस नए ऐप्लिकेशन से मोटापा घटाने में मदद मिलेगी।
Related Articles: