विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Wellness >> Jogging Is Better Than Walking For Health

वॉकिंग से कहीं ज्यादा बेहतर है जॉगिंग!

dainikbhaskar.com | Aug 31, 2012, 11:08AM IST
 
 

व्यायाम और शारीरिक स्टेमिना के लिहाज से वॉकिंग की तुलना में जॉगिंग बेहतर विकल्प है। इससे स्टेमिना बढ़ता है, वह भी बगैर ज्यादा ऊर्जा खर्च किए। अगर आप पावर वॉक को तरजीह देते हैं, तो एक बार फिर सोच लीजिए।

एक नई स्टडी के मुताबिक जॉगिंग से न सिर्फ कम थकान होती है, बल्कि वॉकिंग की तुलना में यह मांसपेशियों के लिए भी बेहतर व्यायाम है। इसके जरिए कम समय में ही अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं।

क्या है वजह

प्रति सेकंड दो मीटर की रफ्तार से जॉगिंग करने से पैर की मांसपेशियां बेहतर ढंग से काम करती हैं। इस कारण मांसपेशियों से तारत्म्य बरकरार रखने के लिए जो ऊर्जा निकलती है, उससे स्टेमिना बढ़ता है।

वैज्ञानिक कसौटी पर परख

अमेरिकी रिसर्चर्स ने ट्रेडमिल पर लोगों का अल्ट्रासाउंड लिया। वे जानना चाहते थे कि वॉकिंग या जॉगिंग के दौरान उनके पैरों की मांसपेशियां किस तरह व्यवहार करती हैं? प्राप्त परिणाम बताते हैं कि पैर की पिंडलियों की मांसपेशियां जॉगिंग के वक्त 'कार क्लच' का काम करती हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो तेज वॉक करने से मांसपेशियों को कड़ा श्रम करना पड़ता है, जबकि ऊर्जा कम मिलती है। इस कारण धीरे-धीरे स्टेमिना कम होने लगता है। इसके विपरीत दो मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से जॉगिंग करते वक्त मांसपेशियों को उतना श्रम नहीं करना पड़ता। साथ ही वे ज्यादा ऊर्जा प्रेषित करती है, जिससे स्टेमिना में वृद्धि होती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment