अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी यूं तो अपने रंगीन मिजाज के लिए जाने जाते रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों उनकी मिस्ट्रेस रह चुकी मिमी अल्फो.र्ड ने उनके सेक्स लाइफ का खुलासा अपने किताब के माध्यम से किया है।
अल्फ्रोड की पुस्तक "वन्स अपॉन अ सेकरेट : माई अफेयर विथ प्रेसिडेंट जॉन एफ केनेडी एंड इट्स ऎफ्टमैथ"में 19 वर्ष की अवस्था वाली न्यूजर्सी से काम के लिए ह्वाइट हाउस के प्रेस कार्यालय में आने वाली ल़डकी की कहानी बताई गई है। वह ल़डकी मिमी अल्फोर्ड अब 69 साल की हो चुकी हैं। समाचार पत्र "डेली मेल"ने पुस्तक के हवाले से यह जानकारी दी।
अल्फोर्ड ने कहा कि ह्वाइट हाउस में काम करते हुए उन्हें बस चार दिन हुए थे कि उन्हें दोपहर में ह्वाइट हाउस के तरणताल में स्नान के लिए आमंत्रित किया गया और यहां केनेडी ने उनसे संक्षिप्त में बात की। फिर एक दिन केनेडी कैसे उन्हें "मिसेज केनेडी के कमरे"में ले गए और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
अल्फोर्ड के मुताबिक ह्वाइट हाउस की पार्टी के दौरान केनेडी उनके साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए और इसके बाद भी दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहे।