झटपट दही-आलू

क्या चाहिए
4 मध्यम आकार के उबले आलू, 250 ग्राम गाढ़ा दही (थोड़ा खट्टा), 1 छोटा चम्मच शहजीरा, थोड़ा-सा कीसा अदरक, बारीक़ कटी हरी मिर्च व हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला व लाल मिर्च, 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और जीरा तड़काकर हरी मिर्च और अदरक डालें। फिर उबले आलू को हाथ से तोड़कर डालें।
सुनहरा होने तक भूनें। आलू सुनहरा होने तक दूसरे बर्तन में दही को मथ लें और पानी मिलाएं (कढ़ी जैसा)। आलू जब सुनहरे हो जाएं, तो धनिया और नमक छोड़कर सारे मसाले उसमें मिला लें।
2 मिनट तक भूनें और थोड़ा ठंडा होने पर मथा हुआ दही डालें। धीरे-धीरे चलाएं और उबाल आने पर नमक डालें। कुछ मिनट उबालने के बाद धनिया भी डाल दें। पराठे या चपाती के साथ सर्व करें। पसंदानुसार सब्ज़ी के ऊपर घी भी डाल सकते हैं।
नोट- •यादा खट्टा पसंद है, तो दही की मात्रा बढ़ा लें।






