आईटम सांग से मशहूर हुई मलाइका अरोड़ा खान का शरीर बॉलीवुड में काफी सेक्सी माना जाता है। किसी भी समारोह में वह जाती हैं तो अपने खूबसूरत फिगर के कारण आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। लोग उनके फिटनेस मंत्र के बारे में जानना चाहते हैं। लोगों की जिज्ञासा को देखते हुए मलाइका जल्द ही डीवीडी के जरिए अपने प्रशंसकों को फिटनेस का मंत्र बताने की योजना बना रही हैं।